Posts

Showing posts with the label टोक्यो 2020 ओलिंपिक

टोक्यो 2020 ओलिंपिक के सुखद पल

Image
  Tokyo 2020 टोक्यो ओलिंपिक का रविवार को समापन हो गया लेकिन शनिवार को हुए एक मुकाबले ने ये ओलिंपिक करोड़ों लोगों की स्मृति में इस प्रकार छाप दिए कि वे कभी नही भूलेंगे। शनिवार को नीरज चोपड़ा ने भालाफ़ेंक प्रतियोगिता में ऐसा भाला फेंका कि विश्व का कोई भी खिलाड़ी बराबरी नही कर पाया।   करीब 19 दिन चले ओलिंपिक खेलों ने भारत को वो सब प्रकार के क्षण दिए जिसे भारतवासी अब तक जी नही पाए थे। जब ओपनिंग सेरेमनी के दुसरे ही दिन मीराबाई चानू ने वेट लिफ्टिंग में रजत पदक जीता तो भारतीयों के मोबाइल पर ओलिंपिक शुरू होने का अलर्ट मिल गया। अक्सर क्रिकेट तक सिमटे भारत की बड़ी आबादी खेलों को तब तक रूचि से नही देखती जब तक कोई भारतीय जीत हासिल न करे। प्रधानमन्त्री मोदी ने चीयर फॉर इंडिया का अभियान शुरू जरुर किया लेकिन इस अभियान की शुरुआत मीराबाई चानू के रजत पदक से ही हुई। इस पदक ने आस जगा दी कि भारत इसबार अवश्य कुछ करेगा। भारत की 65 प्रतिशत आबादी युवा है यानी 35 वर्ष से कम आयु की। इनमे से भी अधिकतर ऐसे हैं जिनकी स्मृति में यह पहला या दूसरा ओलिंपिक है जिसे वो ध्यान से फ़ॉलो कर रहे हैं। मीराबाई चानू के सिल्वर ने भ