Posts

Showing posts with the label मुस्लिम महिलाओं का दुख

मुस्लिम महिलाओं का दुख - महिला दिवस विशेष

Image
  आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्टीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।   इस दिन लगभग हर देश में कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित होता ही है। भारत के अंदर पिछले कुछ वर्ष से महिला दिवस मनाने का चलन बढ़ा है। महिलाओं की स्थिति के बारे में चर्चा करना, उनके अधिकारों के बारे में चर्चा करना, उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेना यह सब हाल ही के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। राजनीतिक स्तर पर भी वर्तमान में महिला सशक्तिकरण का मुद्दा आम मुद्दा बन गया है।   सरकारें अपने घोषणा पत्रों में इसका उल्लेख करना कभी नही भूलतीं। संसद में भी महिला सांसदों की संख्या बढ़ाने को लेकर सरकारें चिंतिंत दिखाई देती हैं। इतना सब होने के बाबजूद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का एक वर्ग अपने अधिकारों को कुचलते हुए देख रहा है, जिसपर सब तरफ चुप्पी है। हमारे देश में पुरुष सत्ता का विरोध करते हुए कुछ लोग जरुर मिल जायेंगे लेकिन कोई उस वर्ग के लिए आवाज नही उठाता। मैं बात कर रहा हूँ भारत में मुस्लिम महिलाओं की। भारत की 135 करोड़ की विशाल जनसंख्या में इनकी संख्या तकरीबन 7 % है। इतनी विशाल आबादी के उपर न सिर्फ दुखों का पहाड़ खड़ा हुआ है बल्कि इनके लि